चम्पावत, जुलाई 29 -- उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नरेंद्र पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष और कुलदीप गुप्ता को मंत्री बनाया गया है। चुनाव अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा और प्रांतीय उपाध्यक्ष दीप चंद्र साह की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष एवं मंत्री के अलावा अजीत कुमार, गौरव गुप्ता को उपाध्यक्ष, महेंद्र बिष्ट, सतीश उप्रेती को संयुक्त मंत्री, कुणाल राठौड़ संगठन मंत्री, ज्ञान सिंह कोषाध्यक्ष और कमलेश शर्मा को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पंकज चौबे, सुमित पांडेय, कुशल प्रजापति, विकास पाल, विवेक कुमार, पंकज मिश्रा, हरिमोहन, शहनवाज अहमद, धीरज जुकरिया, विद्या पांडे, किशन अधिकारी, अमित पाल को सदस्य बनाया गया है। सभी निर्वाचित पदाधिकारी ने...