मधुबनी, अगस्त 20 -- झंझारपुर। मिथिलांचल के पूरे परिक्षेत्र का पहला और उत्तर बिहार का दूसरा इको टूरिज्म पार्क झंझारपुर के नरुआर गांव में बनेगा। इको टूरिज्म बनाने की अंतिम स्वीकृति राज्य सरकार से मिल गई है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़ 42 लाख राशि के प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। नरुआर गांव के कुम्मर पोखर एरिया और पोखरभिंडा में इको टूरिज्म डेवलप होना है। जलवायु परिवर्तन विभाग के सरकार के संयुक्त सचिव पूनम कुमारी ने पत्र जारी किया है। यह पूरा निर्माण कार्य तीन वर्षों में पूरा किया जाना है। इको पर्यटन एवं पार्क विकास योजना अंतर्गत मिथिला बन प्रमंडल के तहत यह कार्य संपादित होना है। उक्त पत्र की जानकारी उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.