सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- भदैयां, संवाददाता। विकास खंड भदैयां के नरायनपुर गांव की ग्राम प्रधान 75 वर्षीय प्रमिला सिंह पत्नी रामसुख का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधान प्रतिनिधि व छोटे पुत्र बृजेश सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव, वीडियो संगीता सरोज, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री राजेश कुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.