बलिया, मार्च 24 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से संचालित खेल छात्रावास (स्पोर्ट्स हॉस्टल) के लिए जनपद की दो बालिका वॉलीबाल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित अदिति खरवार व रंजना यादव जनपद के नरही गांव की रहने वाली हैं। दोनों बालिकाएं आगरा में आयोजित 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगी। दो से 16 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन की सूची सोमवार को जारी की गयी। खास बात यह कि अदिति व रंजना दोनों खिलाड़ी परिषदीय विद्यालय की छात्राएं हैं। प्राथमिक विद्यालय में अध्ययन के दौरान ही इनका खेलों की तरफ रुझान हो गया था। जनपद और मंडल स्तर पर दर्जनों पदक जीतने वाली इन दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया है। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सोहांव व जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.