नवादा, दिसम्बर 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों ने नरहट के एक युवक के दो बैंक खातों से 01 लाख 93 हजार रुपये की ठगी कर लिया। घटना 17 दिसम्बर की बतायी जाती है। पीड़ित युवक बबलू कुमार नरहट थाना क्षेत्र के कानूनगो बिगहा के ललू पंडित का बेटा बताया जाता है। बबलू का आरोप है कि उसने 12 दिसम्बर को अपना सिम दूसरे प्रोवाइडर में एक स्थानीय विक्रेता के माध्यम से पोर्ट कराया था। उसका सिम 16 दिसम्बर को चालू हुआ। 17 दिसम्बर को सिम बंद रहने के बाद भी उसके दो बैंक खातों से क्रमश: 74000 और 119134 निकाल लिये गये। उसके खातों से कुल 01 लाख 93 हजार 134 रुपये अवैध रूप से निकाल लिये गये। आशंका है कि सिम पोर्ट करने के दौरान कोई गड़बड़ी हुई। जिसके कारण उसके साथ धोखाधड़ी की गयी। मामले की शिकायत एनसीआरपी के टोल फ्री नंबर पर की गयी। इसके बाद 23 दिसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.