शामली, जनवरी 6 -- कस्बे में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और भगवान विष्णु की भक्ति में लीन नजर आए। कथावाचक द्वारिका प्रसाद ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद के प्रसंग का भावपूर्ण और विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब अत्याचारी हिरण्यकश्यप के अत्याचार बढ़ गए और उसने स्वयं को भगवान घोषित कर दिया, तब भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप धारण कर अधर्म का नाश किया। कथावाचक ने इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मंगलवार की सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें यजमान वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.