गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर से बादशाहपुर नाले में मिल रहे कच्चे बरसाती नाले को पक्का किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने टेंडर लगा दिया है। इस नाले के पक्का होने के बाद गांव नरसिंहपुर और खांडसा में बन रहे उद्योगों को जलभराव से राहत मिलेगी। पिछले 10 साल से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर के समीप सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो रहा था। पिछले साल जीएमडीए ने रामा गार्डन से बादशाहपुर नाले तक करीब 750 मीटर लंबा कच्चा नाला खोद दिया था। इस वजह से इस बार मानसून में नरसिंहपुर के समीप जलभराव की अधिक समस्या नहीं रही। वाहन चालकों को राहत मिली। वैसे इस सर्विस रोड पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर जाता था, जिसमें कई वाहन बंद हो जाते थे। कई बार तो बारिश पानी हाईवे की मुख्य सड़क तक पहुंच जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.