घाटशिला, नवम्बर 14 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ राजबाड़ी के गायत्री प्रज्ञा पीठ में चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय, शौर्य समृद्धि, गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को हो गया। इस अवसर पर 501 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ यज्ञ का प्रारंभ किया। महिलाओं ने त्रिभुनेश्वर शिव मंदिर से जल लेकर नरसिंहगढ़ गांव का भ्रमण करते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ में अपनी यात्रा को विश्राम दिया। हरिद्वार से गायत्री साहू के नेतृत्व में महिलाओं की टोली ने धर्म प्रवचन दिया। चारों ही दिन इन महिला मंडली द्वारा धर्म प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ में शामिल होने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के उप विधानसभा चुनाव के प्रार्थी सोमेश चंद्र सोरेन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यज्ञ स्थल पर रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। प्रथम दिन मोबाइल रक्त संग्रह वाहन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.