घाटशिला, फरवरी 22 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड में बच्चा चोरी और ड्रोन उड़ने की घटनाओं से लोग अभी राहत भी नहीं ले पाए थे कि शुक्रवार की रात लगभग 2:00 बजे एक गजराज राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते हुए नरसिंहगढ़ गांव में प्रवेश कर गया। सौभाग्य रहा कि गजराज अपनी राह में मस्ती से चलते हुए ईंडटांड होते हुए रेलवे लाइन पार कर प्रातः 3:00 बजे कनास गांव पहुंच गया। गांव में गजराज ने एक केले के पेड़ को खाया तथा एक खजूर की गाछ को पलट दिया और नदी की ओर चले गया। तब जाकर गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली। फिलहाल नरसिंहगढ़ में हाथी के आने को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक बार गांव में हाथी आया है, तो अब बराबर आते रहेंगे। जिसे जान माल का नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी। हाथियों के आने का रिकॉर्ड डॉक्टर के घर में लगी सीसी कैमरे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.