औरंगाबाद, जनवरी 3 -- हसपुरा प्रखंड के नरसन गांव में शनिवार को कवि मोहन लाल रवि की 79वीं जयंती समारोह मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उनके पुत्र पवन लाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके द्वारा लिखित पुस्तक आत्मझांकी से कविता पाठ किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन संघर्षों से भरा रहा और उनकी कविताएं समाज में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाती हैं। बढिया देवी, शिक्षिका आरती कुमारी, विश्वनाथ लाल खत्री, अधिवक्ता सुरेश राम, शंभू लाल, उमंग कुमार, शुभम कुमार, पंकज कुमार और मंजू कुमारी ने कवि के जीवन और रचनात्मक योगदान पर अपने विचार साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...