गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (नरवो) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे अधिकारी क्लब में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने मुख्यालय एवं मंडल में कार्यरत 30 महिला रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाप्रबंधक ने महिलाओं के समाज व रेलवे में योगदान की सराहना करते हुए स्वास्थ्य व आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा। इस अवसर पर नरवो की उपाध्यक्ष हेमलता सिंह, सचिव सुमा नाज, कोषाध्यक्ष नीना राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.