चंदौली, जुलाई 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर का तटबंध गोधना गांव के पास टूटने से करीब तीन सौ एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं आसपास की बस्तियों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। पानी से घिरे लोग जहां तहां फंस गए। पानी भरने से किसानों की धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई। इससे नाराज किसानों ने पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है। जिले में सिंचाई के लिए नरायनपुर पम्प कैनाल का नर्मिाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.