रामपुर, फरवरी 7 -- नगर पंचायत नरपत नगर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में लापरवाही के चलते जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नगरवासियों में भारी रोष व्याप्त है। रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण को भी हटवाया गया, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो नाला निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही अस्थायी व्यवस्था की गई, जिससे जल निकासी हो सके। इस समस्या को लेकर रूप सिंह, सैलेंद्र कुमार चंद्रा, मदन लाल, संजय...