अररिया, मार्च 28 -- नरपतगंज के खैरा में पिकअप वहान पर लोड तार को किया गया जब्त नरपतगंज । (ए.सं.) नरपतगंज पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि गुप्त सूचना पर पंचगछिया चौक के समीप पिकअप वाहन पर लोड बिजली के चोरी के 12 बंडल तार समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचगछिया चौक के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक पिकअप वाहन को रुकवाया। तलाशी लेने पर पिकअप वहान पर बिजली का तार का बंडल बरामद हुआ। गाड़ी पर बैठे लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को आशंका हुई थी यह चोरी का तार है। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी में चालक फारबिसगंज रामपुर निवासी मोहम्मद चांद पिता मो हारुन, देवीगंज वार्ड संख्या चार निवासी कुंदन कुमार पिता राज किशोर मंडल तथा देवीगंज निवासी रोशन कुमार पिता राजकिशोर चौधरी बताया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.