अररिया, जनवरी 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। पिछले दो सप्ताह से नरपतगंज क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण से जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। सरकारी घोषणाएं कागजों तक सिमटी दिख रही है। जहां अलाव की बात कही जाती है। लेकिन नरपतगंज के चौक चौराहा पर अलाव के नाम पर नगर पंचायत द्वारा खानापूरी की जा रही है नरपतगंज के सार्वजनिक जगह नरपतगंज बस स्टैंड प्रखंड मुख्यालय समेत कई सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलता नहीं दिखता। अगर कहीं अलाव के नाम पर लकड़ी दी भी जाती है तो इतनी कम होती है कि कुछ ही देर में अलाव की तपिश कम हो जाती है। विगत दिनों से ठंड का असर स्थानीय पदाधिकारियों के जेहन से कोसों दूर मालूम पड़ रही है। उन्हें आमजनों की परेशानी से कोई मतलब नहीं। शाम के समय नरपतगंज फोरलेन पर बड़ी संख्या में यात्री ठिठुरते दिखते है। दिनभर प्रखंड मुख्यालय में बड़ी संख...