अररिया, दिसम्बर 27 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में इस ठंड के मौसम में लगातार पारा गिरने से मौसम का सर्द मिजाज कहर ढा रहा है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान होने के कारण जहां फोरलेन हाईवे पर आवाजाही न के बराबर दिखी। वहीं सुबह 10 बजे तक घने कोहरे के बीच अधिकतर लोग घरों में ही दुबके दिखे। शीत लहर का प्रकोप से दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन देर शाम होते-होते कोहरे के चादर में पूरा क्षेत्र ढक गया। मौसम का बेहद सर्द मिजाज अब सितम ढहा रहा है। दिन के वक्त भी चुभन वाली ठंड से बचने के लिए लोगों को तरह तरह के जतन करने पड़ रहे हैं। गर्म कपड़ों के अलावा हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में धूप लोगों को खूब रास आ रही है। हालांकि प्...