अररिया, दिसम्बर 27 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगातार मिल रहे अवैध खनन की शिकायत पर जिला खनन विभाग फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर मधुरा उत्तर शिव मंदिर के समीप बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इसके बाद आवश्यक जांच पड़ताल के बाद बालू लोड ट्रैक्टर को नरपतगंज पुलिस का हवाले कर दिया। फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नरपतगंज के मधुरा नहर पर घंटे छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों में हड़कंप मच गया कई वाहन चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे। बताते चले कि नरपतगंज के सीमावर्ती सुपौल जिले के सुरसर नदी तथा म...