अररिया, दिसम्बर 20 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नगर पंचायत की ओर से नरपतगंज बाजार क्षेत्र से सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन बाजार के पावर ग्रिड से लेकर फोरलेन के सर्विस लेन दक्षिणी भाग पूरे बाजार का अतिक्रमण खाली कराया गया। जैसे ही शुक्रवार की दोपहर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में बुलडोजर दुकानों के पास पहुंचा लोगों में हड़कंप मच गया। कई पक्की दुकानों को पूर्व में नोटिस दिया गया था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने को लेकर उसका जुर्माना लगाया गया तथा कुछ घंटे की मोहलत देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। सड़क किनारे सरकारी जमीन में बने अधिकतर दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान हटा लिए। अतिक्रमण हटाने का अभियान को लेकर पूरे नरपतगंज बाजार में अफरा तफरी का माहौल दिखा। लोग अपने घर दुकान के आगे से अतिक्र...