अररिया, नवम्बर 25 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज बाजार होकर वर्ष 2016 में फोरलेन हाईवे पर परिचालन शुरू होने के बाद भी आज तक बाजार में बस स्टैंड नहीं बन पाने के कारण करीब आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर अवैध रूप से टेंपो चालकों द्वारा स्टैंड बना दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अवैध टेंपो स्टैंड से जहां जाम की समस्या लगी रहती है। वहीं कई बार बीच सड़क पर टेंपो खड़ी करने के स्थानीय दुकानदार एवं ग्रामीणों से झड़प भी होती रहती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से नरपतगंज बाजार में अवैध टेंपो स्टैंड हटवा कर स्थाई बस स्टैंड बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...