अररिया, फरवरी 13 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर थाना चौक के समीप गुरुवार की दोपहर एक यात्री बस से पुलिस ने छापेमारी कर 19 हजार 02 सौ पीस नशीली टैबलेट जप्त करने में सफलता हासिल की। हालांकि मौके से तस्कर चकमा देकर भाग निकला। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अररिया के बैरगाछी से दिल्ली जा रही शिव महिमा ट्रेवल्स पर गुप्त सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी के नेतृत्व में नरपतगंज थाना के समीप रोककर जब तलाशी ली गई तो सीट पर 80 डब्बे में दवाई मिली। जांच करने पर पाया गया कि यह टैबलेट नशीली ट्रामाडोल टैबलेट है। जिसकी तस्करी की जा रही थी। हालांकि तस्कर मौके से चकमा देकर भाग निकला। इस संदर्भ में फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि नशीली टैबलेट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.