अररिया, फरवरी 22 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज फारबिसगंज फोरलेन पर पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप रविवार को संतरा लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक जख्मी हो गये। जख्मी चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। घायल ट्रक चालक मुंबई निवासी सद्दाम शेख बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एमएच 03 एफसी 1268 से चालक संतरा लेकर राजस्थान से बंगाल पानी टंकी जा रहा था। पंजरकट्टा मध्य विद्यालय के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी। जिस घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त व चालक घायल हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.