अररिया, जनवरी 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामद मामले के नामजद एक आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पुलहा वार्ड 11 निवासी दिलीप ऋषिदेव पिता स्व महेंद्र ऋषिदेव एवं चकरदाहा वार्ड 11 निवासी सफीक आलम पिता मो भोला मियां बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार दिलीप ऋषिदेव पर पूर्व में शराब बरामद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज था। वही सफीक आलम पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...