अररिया, जनवरी 29 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के खैरा कोशकापुर गांव में एक घर में छापेमारी कर 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया हालांकि मौके से खैरा निवासी दिलखुश यादव पिता पृथ्वीचंद यादव फरार हो गया। वहीं नरपतगंज ओवर ब्रिज के नीचे तस्करी के बोरी में भरकर ले जाया जा रहे बियर एवं अंग्रेजी शराब 40 बोतल पुलिस ने बरामद किया हालांकि मौके से तस्कर भाग निकला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.