अररिया, जनवरी 5 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी मधुरा दक्षिण पंचायत के अनिल राय पिता भीखन राय, भीखन राय पिता बच्चा लाल राय एवं मधुरा उत्तर निवासी विनोद मंडल पिता शिबू मंडल को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटी को न्याय हिरासत में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.