अररिया, जनवरी 29 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 स्थित एक प्राइवेट स्कूल के आवास से मंगलवार की सुबह बाउंड्री तड़पकर भाग निकले चारों छात्रों को नरपतगंज पुलिस ने फारबिसगंज से बरामद कर लिया। बरामद सभी चारों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बताते चले कि नरपतगंज के एक निजी हॉस्टल से अचानक चार बच्चों के भाग जाने की सूचना से सनसनी फैल गई थी। शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद बच्चों के परिजन नरपतगंज थाना पहुंचकर आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पुलिस टीम के साथ बच्चों की खोजबीन शुरू की आखिर देर रात फारबिसगंज से चारों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया। देर रात्रि ही पीआर बांड बनाकर बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ...