अररिया, फरवरी 16 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत वार्ड संख्या 13 से 13 वर्षीय छात्र के लापता हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिया आवेदन के अनुसार फतेहपुर पंचायत के वार्ड 13 निवासी अमेरिका देवी पति उमेश यादव का पुत्र 13 वर्षीय पुत्र हरिओम कुमार जो आवासीय विद्यालय पढ़ाई करता है। विगत चार फरवरी को अपने दरवाजे पर ही था अचानक वह लापता हो गया। लापता होने के बाद से ही परिजन लगातार खोजबीन में जुटे हुए है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...