अररिया, जून 19 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में पानीपत पुलिस एवं नरपतगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लड़की अपहरण मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी मिथिलेश राय पिता दुलीचंद राय बताया जाता है। पानीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 2009 में पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उस वक्त अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय ले जाकर रिमांड पर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि पानीपत पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.