अररिया, नवम्बर 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने स्मार्ट क्लास में घुसकर स्मार्ट टीवी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बैटरी एवं एक बोरी एमडीएम की चावल की चोरी कर ली। इस बाबत नरपतगंज थाना में प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। दिए आवेदन में पूर्व में भी कई बार विद्यालय में चोरी होने की घटना की बात कही गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...