अररिया, जनवरी 12 -- नरपतगंज, एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से रविवार रात्रि नाबालिग छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिलने पर सोमवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर पीड़ित छात्रा के मां के द्वारा प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है। दिए आवेदन के अनुसार उनकी 15 वर्षीया पुत्री रविवार रात करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान गायब हो गयी। खोजबीन से पता चला कि पड़ोसी युवक व अन्य ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर शादी के नियत से अपहरण कर कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.