अररिया, फरवरी 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक धरहरा गांव में रविवार को हुए 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर फुलकाहा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले लें आरोपी पति सास ससुर सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गया है। पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार पति अजय कुमार दास एवं ससुर नेबु दास को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। बताते चलें कि नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में रविवार को 30 वर्षीय महिला प्रियंका देवी पति अजय कुमार दास की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद मृतका के पिता द्वारा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया था घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। मौके से आरोपी पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया था।...