अररिया, अप्रैल 28 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आठ मामलों पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों के लिए नोटिस के आधार पर दोनों पक्षों की सहमति से पांच मामलों का आन द स्पॉट निष्पादन किया गया। भू विवाद से संबंधित कई मामलों पर सुनवाई कर दिशा निर्देश दिए गए। सीओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि नरपतगंज थाना में लगातार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इससे क्षेत्र भू विवादों के मामलों में लगातार कमी आ रही है। जनता दरबार में सीओ रविंद्र कुमार, एएसआई अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, रेणु कुमारी समेत बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.