अररिया, फरवरी 13 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं सेवा फेडरेशनों के आह्वान पर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के आशा कर्मी एवं फैसिलिटरों ने नरपतगंज सीएचसी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना का शुरूआत किया। अपनी मांगों को लेकर कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मी प्राथमिकता के आधार पर लंबित मासिक पारितोषिक प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने एवं अन्य समस्याओं का तत्परता पूर्वक निदान करने समेत अपनी मांग कर रहे थे। आशा कर्मियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे। इस मौके पर आशा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंभा देवी, सचिव कंचन देवी समेत आशा फैसिलिटर ज्योति किरण, चांदनी देवी, रेणु देवी, मधु देवी, रूपा देवी, नूतन देवी, बबली कुमारी, मनीषा कुमारी, कमला देवी, अनीता देवी, हेमलता देवी,...