गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित रामकथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन के कथा मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय , विशिष्ट अतिथि अलखनाथ पांडेय और राकेश पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद अयोध्या से पधारे पूज्य संत श्री बालस्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी व उनकी विद्वत आचार्य व वादकों की टीम ने संगीतमय रामकथा वाचन का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया। मौके पर प्रस्तुत शिव-पार्वती प्रसंग ने लोगों का मन मोह लिया। उस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में जिलेवासियों से पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि किसी के आयोजन से दूसरों को असुविधा न हो यह भी ख्याल रखने की जरूरत है। उन्होंने रामचरितमानस में वर्णित श्रीराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.