रांची, फरवरी 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के ग्राम मंदरो टोंगरी स्थित निर्माणाधीन एकलव्य स्कूल में काम कर रहे मजदूर 27 वर्षीय प्रदीप भुइयां की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावालौंग का निवासी था। सहकर्मी मजदूरों के अनुसार प्रदीप पिछले तीन दिनों से बीमार था। शुक्रवार रात अचानक हालत गंभीर हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची नरकोपी पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.