मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू के विलंब से परिचालन को लेकर शनिवार को यात्रियों ने शनिवार को जंक्शन पर हंगामा किया। हालांकि, लोको पायलट और गार्ड के समझाने-बुझाने के बाद यात्री शांत हो गए। ट्रेन का जंक्शन से खुलने का समय दोपहर 3.32 बजे हैं, लेकिन शाम चार बजे तक नहीं खुली थी। इसको लेकर कुछ युवकों ने गार्ड और लोको पायलट के पास पहुंच हंगामा किया। इसके बाद ट्रेन शाम 4.18 बजे प्लेटफॉर्म छह से खुली। मालूम हो कि, नरकटियागंज की ओर जाने के लिए शाम में एकमात्र सुविधाजनक ट्रेन है। इसमें नरकटियागंज तक के लोगों की भारी भीड़ भी रहती है। इस ट्रेन के लेट होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्टेशन से उतरकर जाने में परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.