बगहा, दिसम्बर 13 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज की मुख्य सड़क से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस क्रम में हरदिया चौक से लेकर गंडक कालोनी और नरकटियागंज- रामनगर रोड में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने का सिलसिला हरदिया गोलंबर से शुरू किया गया। इस दौरान टिन का शेड और चौकी आदि रखकर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम ने लौरिया जाने वाली रोड में गंडक कालोनी और रामनगर रोड में भी अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को सड़क के ऊपर अतिक्रमण नहीं फैलाने की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमणकारी अतिक्रमण नही हटाएंगे उनसे 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक जुर्माना की वसूली की जाएगी। उन्होंने कहा की अगले चरण में आरओबी से लेकर शिवगंज चौक और पुरानी बाजार तक अतिक्रमण हटाया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.