बगहा, जनवरी 29 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। नगर के निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों में मेडिकल कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। अधिकतर अस्पतालों में मेडिकल कचरे को जला दिया जाता है। कई निजी अस्पतालों के संचालक कचरे को नदी या नहर में फेंक देते हैं। नगर के बीचोबीच से होकर गुजरने वाली बेलवा साठी नहर में मेडिकल कचरे को बहते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इससे पर्यावरण दूषित होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि अधिकतर अस्पताल संचालक मेडिकल कचरे को मुजफ्फरपुर भेजने का दावा करते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत है।नंदपुर ढाला से उत्तर स्थित एक निजी अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही दुर्गंध से नथुने फूलने लगते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि मेडिकल कचरा के सड़ने के वजह से ही यह बदबू आती है। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में भी ऑक्सीजन प्लांट के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.