बगहा, फरवरी 19 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं गौनाहा प्रखंड के मौजे माधोपुर खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नरकटियागंज की टीम ने बनकटवा को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले का आयोजन एमएच क्लब माधोपुर द्वारा किया गया था। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सोआलाल महतो, शत्रोहन प्रसाद एवं रेड क्रॉस सोसाइटी नरकटियागंज के अध्यक्ष अफताब आलम ने संयुक्त रूप से किया। वहीं विशिष्ट अतिथि माधोपुर की मुखिया मंजुला मिश्रा ने विजेता टीम को कप एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें नरकटियागंज की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए 4-2 से जीत दर्ज की। रेफरी क...