बगहा, दिसम्बर 3 -- नरकटियागंज, हिसं। बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी (भारतीय प्रशासनिक सेवा) को नरकटियागंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में बताया गया है कि नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंहा की सेवानिवृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। पत्र के मुताबिक श्री सिंहा को 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत होना था। किंतु श्री सिन्हा 26 नवंबर 2025 से ही स्वयं कार्यभार मुक्त हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा श्री तिवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जानकारों का कहना है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को ईओ का प्रभार मिलने से यहां की व्यवस्था मे...