जहानाबाद, जनवरी 1 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। नये सिविल सर्जन डॉ. हरिशचंद्र चौधरी ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन से पदभार ग्रहण किया और कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यालय के बारे में जानकारी ली। विदित हो कि जहानाबाद के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार के अगस्त में सेवानिवृत होने के बाद से सिविल सर्जन का पद खाली था। अरवल के सिविल सर्जन इसके प्रभार में थे। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मॉनीटरिंग करने में परेशानी हो रही थी। नये सिविल सर्जन के आने से उम्मीद है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फोटो 01 जनवरी जेहाना-19 कैप्शन- शहर स्थित सीएस कार्यालय में योगदान देने के बाद नये सिविल सर्जन को गुलदस्ता दे...