सोनभद्र, जनवरी 2 -- अनपरा,संवाददाता। नये साल के सेलिब्रेशन की आड़ में क्षेत्र में हुड़दंग और अराजकता फैलाना स्थानीय युवकों को महंगा पड़ गया। शिकायते मिलने पर मौके पर पहुंची अनपरा पुलिस ने कुल 07 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 में चालान कर न्यायालय रवाना किया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में ओम बहादुर पुत्र दिलीप बहादुर उम्र 18 वर्ष, शशांक कश्यप पुत्र शिव कुमार उम्र 19 वर्ष ,अश्वनी सिंह पुत्र स्वर्गीय राम प्रवेश उम्र 21 वर्ष , सीजू जैकब पुत्र वी के जैकब उम्र 35 वर्ष , मनीष कुमार पुत्र गणेश प्रसाद उम्र 27 वर्ष ,लक्ष्मण कुमार पुत्र दुर्गा बहादुर उम्र 29 वर्ष रवि गुरुंग पुत्र यस बहादुर उम्र 32 वर्ष शामिल है जो सभी लालटॉवर अनपरा के निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...