किशनगंज, दिसम्बर 28 -- किशनगंज । संवाददाता विद्युत विभाग के द्वारा शहर के खगड़ा मेला ग्राउंड के पास पॉवर सबस्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से पॉवर सबस्टेशन के निर्माण हो रहा है। तेजी से निर्माण हुआ तो नये साल में निर्माण पूर्ण होने की संभावना है। पॉवर सबस्टेशन शहर की मौजूदा लोड को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी। यह सबस्टेशन किशनगंज की विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा सकता है। वर्तमान में शहर की बिजली आपूर्ति मुख्य रूप से पुराने सबस्टेशनों पर निर्भर है, जो बढ़ती आबादी और मांग के कारण और अधिक पॉवर सबस्टेशन की आवश्यकता है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से न केवल वोल्टेज स्थिरता आएगी, बल्कि बिजली चोरी और लाइन- लॉस भी कम होगा। निर्माण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.