पूर्णिया, जनवरी 1 -- नये साल पर साइबर फ्रॉड से बचने के लिये एडवाइजरी जारी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये साल पर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पूर्णिया पुलिस ने आमजनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस को आशंका है कि एक जनवरी को एपीके फाइल डिजाइनर वाले हैप्पी न्यू ईयर का संदेश भेज कर साईबर अपराधी लोगों से ठगी कर सकते हैं। ऐसे में एपीके फाईल वाले संदेश या लिंक को डाऊनलोड अथवा क्लिक करने से परहेज करने की पुलिस ने सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...