भागलपुर, जनवरी 3 -- कहलगांव,निज प्रतिनिधि नये साल के दूसरे दिन भी पिकनिक मनानेवालों से विक्रमशिला महाविहार परिसर गुलजार रहा। एएसआई सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को करीब बीस हजार लोग विक्रमशिला पहुंचे तथा पुरावशेषों का अवलोकन किया। इस दौरान विक्रमशिला के अंदर और बाहरी क्षेत्र में मेला जैसा नजारा रहा। खुदाई स्थल के बाहर खाने-पीने और नाश्ता चाय दुकानों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध थे। एएसआई के संरक्षण सहायक सह स्थल प्रभारी गौतम कुणाल ने बताया कि दो दिनों में करीब 12000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई। जिससे एएसआई को तीन लाख से ज्यादा रूपये की आमदनी हुई। वहीं अवयस्कों के लिये मुफ्त प्रवेश का प्रावधान था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये एएसआई कर्मियों, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और पुलिस की तैनाती थी। वहीं बटेश्वर स्थान, कहलगांव गंगा...