मुंगेर, जनवरी 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नये साल के जश्न के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी 46 वर्षीय राजेश तांती बाइक से गिर गर घायल हो गया था। आईटीसी निवासी 23 वर्षीय रेखा कुमारी भी पिकनिक से लौटने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। इसी तरह दुर्घटना के शिकार 8 लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...