मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बुधवार की आधी रात से 2026 का आगमन होगा। इस यादगार पल को सेलिब्रेट करने के लिए शहर के होटलों और बैंक्वेट हॉल में भरपूर तैयारी की गई है। नृत्य संगीत और डीजे के साथ अनवरत हाई टी और मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का शहरवासियों को अवसर मिलेगा। मिठनपुरा स्थित एक होटल के प्रबंधक शिवदयाल शर्मा ने बताया कि नववर्ष सेलिब्रेट करने के लिए तीन हॉल में सुविधा दी जा रही है। इसमें 150 लोगों के एक साथ बैठने की तैयारी की गई है। प्रबंधक ने बताया कि 78 बाबर्चियों की टीम तैनात रहेगी। इसमें वाराणसी और कोलकाता से भी बाबर्ची को बुलाया गया है। 31 दिसंबर की आधी रात से एक जनवरी को देर रात तक होटल खुला रहेगा। मिठनपुरा के ही एक रेस्टोरेंट संचालक राजू कुमार व रोहित कुमार ने बताया कि यहां पर आने वाले लोगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.