बस्ती, फरवरी 15 -- हर्रैया। अधिशासी अभियंता हर्रैया विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय में शनिवार को नए कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर कनेक्शन धारियों को जागरूक किया। शनिवार को एसडीओ डीएन शर्मा, जेई चंद्रिका वर्मा, प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता अजय मौर्य, जोनल मैनेजर विजय शंकर पाण्डेय, डीआई नारायण सिंह, सुपरवाइजर प्रदीप मिश्र ने स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया। इस मौके पर स्मार्ट मीटर लगाने वाले दर्जनों कर्मी मौजूद रहे। एसडीओ हर्रैया ने बताया कि आज स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया गया, जिसमें सभी उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक मीटर लगाने के लिए जागरूक किया। हर्रैया फीडर, बेलभरिया, अमारी, महराजगंज फीडर के पूरे बेचू, बरहपुर कुंवर, सकरदहा, भदावल, बांसगांव, नरसिंहपुर, पुरैना खास के उपभोक्ताओं को जागरूक किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.