लोहरदगा, जनवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लोहरदगा के भाजपा युवा नेताओं ने मुलाकात कर संगठन को सशक्त करने का मंत्र हासिल किया। पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने नई दिल्ली पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। अजातशत्रु ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जहां मेहनती कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। जिसे बूथ से उठाकर शिखर तक पहुंचा सकता है। इस उदाहरण हमारे नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वाल्मिकी कुमार ने कहा कि नये राष्ट्रीय अध्यक्ष खासकर युवा कार्यकर्ताओं के लिए उर्जा और प्रेरणा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.