पटना, दिसम्बर 17 -- जदयू कार्यालय के वाररूम से सोशल मीडिया संवाद करते हुए पार्टी प्रवक्ता नवल शर्मा ने बताया कि विपक्ष जहां दुष्प्रचार में लगा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सपनों का नये बिहार बनाने की धुन में लगे हैं। ऐसा बिहार जहां विकास सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित न हो, बल्कि आम आदमी के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और अवसर लेकर आए। तीन-तीन नए मंत्रालयों का गठन और सात निश्चय पार्ट-तीन का क्रियान्वयन उनकी इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। दिखावे और शोर-शराबे की राजनीति से दूर रहकर मुख्यमंत्री आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बिहार की नींव रख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...