मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विवि सेवा आयोग की तरफ से बहाल नियमित प्राचार्यों के सभी दस्तावेज शुक्रवार को विवि पहुंच गये। विवि से पटना गये एक विशेष दूत के द्वारा सारे दस्तावेज विवि पहुंचे। गुरुवार को सरकार की तरफ से प्राचार्यों के पदस्थापन की अनुशंसा विवि को मिल गई थी। विवि सेवा आयोग की तरफ से बिहार विवि को 23 नियमित प्राचार्य मिले हैं। अब विवि में स्क्रूटनी कमेटी का गठन किया जायेगा। शनिवार को कमेटी गठन की उम्मीद है। कमेटी गठन के बाद सभी नवनियुक्त प्राचार्यों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जायेगी। नियुक्ति से पहले प्राचार्यों की सेहत की भी जांच होगी। इसके बाद प्राचार्यों की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विवि सूत्रों ने बताया कि मई के पहले हफ्ते तक कॉलेजों में नये प्राचार्य ज्वाइन कर लेंगे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.